Admin by @rudrarajput-zx10rgmail-com
IPL Auction 2026: ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसा बरसा। सभी टीमों के पूरे स्क्वाड और खिलाड़ियों की सूची यहाँ पढ़ें।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। आईपीएल 2026 नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें ₹25.20 करोड़ में खरीदा। यह नीलामी मंगलवार को अबू धाबी में आयोजित हुई।
आईपीएल की सभी 10 टीमों ने मिलकर कुल ₹237.55 करोड़ खर्च किए। नीलामी में किसी खिलाड़ी का न्यूनतम बेस प्राइस ₹30 लाख था, जबकि अधिकतम बेस प्राइस ₹2 करोड़ तय किया गया था।
रिकॉर्ड कीमत पर बिकने के बावजूद, नए आईपीएल नीलामी नियमों के अनुसार कैमरन ग्रीन की सैलरी ₹18 करोड़ तक सीमित रहेगी। इससे अधिक की राशि बीसीसीआई के वेलफेयर फंड में जमा की जाएगी।
इससे पहले यह रिकॉर्ड मिचेल स्टार्क के नाम था, जिन्हें आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹24.75 करोड़ में खरीदा था।
नीलामी की शाम भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों के नाम भी रही। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), जो नीलामी में ₹43.40 करोड़ की दूसरी सबसे बड़ी राशि के साथ उतरी थी, ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को खरीदा।
प्रशांत वीर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए, जब CSK ने उन्हें ₹14.20 करोड़ में खरीदा। इसके कुछ ही समय बाद कार्तिक शर्मा भी उसी कीमत पर CSK का हिस्सा बने।
इससे पहले अवेश खान आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी थे, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2023 में ₹10 करोड़ में खरीदा था।
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स नीलामी में ₹64.30 करोड़ की सबसे बड़ी राशि और सिर्फ 12 खिलाड़ियों के साथ उतरी थी। इसके बावजूद, KKR 25 खिलाड़ियों का स्क्वाड पूरा करने वाली पहली टीम बनी।
कैमरन ग्रीन के अलावा, KKR ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को भी ₹18 करोड़ में खरीदा।
आईपीएल 2026 सीजन के लिए हर फ्रेंचाइज़ी को ₹125 करोड़ का कुल बजट दिया गया था। टीमों को न्यूनतम 18 और अधिकतम 25 खिलाड़ी रखने की अनुमति थी, जिसमें अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते थे। हालांकि, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी विदेशी खिलाड़ियों की तय संख्या पूरी नहीं कर सकीं और उनके पास केवल 7 विदेशी खिलाड़ी ही रहे।
आईपीएल 2026 की नीलामी में 369 खिलाड़ियों में से कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदा गया।
मुंबई इंडियंस नीलामी में सिर्फ ₹2.75 करोड़ की बची हुई राशि के साथ उतरी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अनुभवी विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को ₹1 करोड़ में अपने स्क्वाड में शामिल किया।
वहीं, आईपीएल 2025 की नीलामी में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹27 करोड़ में खरीदा था, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

आईपीएल 2026 नीलामी की बड़ी बातें।
कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा
वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने
नए नियमों के अनुसार खिलाड़ी की सैलरी ₹18 करोड़ तक सीमित रहेगी
₹18 करोड़ से ऊपर की रकम BCCI वेलफेयर फंड में जाएगी।
नीलामी से जुड़ी अहम जानकारी।
कुल 10 टीमों ने नीलामी में भाग लिया
सभी टीमों ने मिलकर ₹237.55 करोड़ खर्च किए
न्यूनतम बेस प्राइस: ₹30 लाख
अधिकतम बेस प्राइस: ₹2 करोड़
हर टीम का कुल बजट: ₹125 करोड़
स्क्वाड साइज: 18 से 25 खिलाड़ी
अधिकतम विदेशी खिलाड़ी: 8।
आईपीएल 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी।
🔥 सबसे महंगा खिलाड़ी: कैमरन ग्रीन – ₹25.20 करोड़
🌍 सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी: कैमरन ग्रीन – ₹25.20 करोड़
🇮🇳 सबसे महंगा भारतीय खिलाड़ी:
प्रशांत वीर – ₹14.20 करोड़
कार्तिक शर्मा – ₹14.20 करोड़
🆕 सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी:
प्रशांत वीर
कार्तिक शर्मा ।
टीम-वाइज आईपीएल 2026 स्क्वाड।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – IPL 2026 स्क्वाड
मुख्य खिलाड़ी
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)
एमएस धोनी (विकेटकीपर)
शिवम दुबे
संजू सैमसन (ट्रेड)
नूर अहमद*
डेवॉल्ड ब्रेविस*
नीलामी के बड़े खरीद
⭐ प्रशांत वीर – ₹14.20 करोड़
⭐ कार्तिक शर्मा – ₹14.20 करोड़
अकील हुसैन* – ₹2 करोड़
मैट हेनरी* – ₹2 करोड़ ।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) – IPL 2026 स्क्वाड।
मुख्य खिलाड़ी
केएल राहुल
अक्षर पटेल
कुलदीप यादव
मिचेल स्टार्क*
टी. नटराजन
नीलामी के बड़े खरीद
औकिब डार – ₹8.40 करोड़
पथुम निसांका* – ₹4 करोड़
डेविड मिलर* – ₹2 करोड़
गुजरात टाइटंस (GT) – IPL 2026 स्क्वाड।
मुख्य खिलाड़ी
शुभमन गिल
साई सुदर्शन
जोस बटलर*
राशिद खान*
मोहम्मद सिराज
नीलामी के बड़े खरीद
जेसन होल्डर* – ₹7 करोड़
टॉम बैंटन* – ₹2 करोड़ ।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – IPL 2026 स्क्वाड।
मुख्य खिलाड़ी
अजिंक्य रहाणे
रिंकू सिंह
सुनील नरेन*
वरुण चक्रवर्ती
नीलामी के सुपरस्टार
💥 कैमरन ग्रीन* – ₹25.20 करोड़
💥 मथीशा पथिराना* – ₹18 करोड़
मुस्तफिजुर रहमान* – ₹9.20 करोड़ ।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) – IPL 2026 स्क्वाड ।
मुख्य खिलाड़ी
ऋषभ पंत
निकोलस पूरन*
मिचेल मार्श*
मोहम्मद शमी (ट्रेड)
नीलामी के बड़े खरीद
जोश इंग्लिस* – ₹8.60 करोड़
वानिंदु हसरंगा* – ₹2 करोड़ ।
मुंबई इंडियंस (MI) – IPL 2026 स्क्वाड।
मुख्य खिलाड़ी
रोहित शर्मा
सूर्यकुमार यादव
हार्दिक पांड्या
जसप्रीत बुमराह
कम बजट में शानदार खरीद
पंजाब किंग्स (PBKS) – IPL 2026 स्क्वाड।
मुख्य खिलाड़ी
श्रेयस अय्यर
मार्कस स्टोइनिस*
अर्शदीप सिंह
युजवेंद्र चहल
नीलामी के बड़े खरीद
बेन ड्वारशुइस* – ₹4.40 करोड़
कूपर कॉनॉली* – ₹3 करोड़।
राजस्थान रॉयल्स (RR) – IPL 2026 स्क्वाड।
मुख्य खिलाड़ी
यशस्वी जायसवाल
रियान पराग
संजू सैमसन (पहले से)
रवींद्र जडेजा (ट्रेड)
नीलामी के बड़े खरीद
रवि बिश्नोई – ₹7.20 करोड़
एडम मिल्ने* – ₹2.40 करोड़।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – IPL 2026 स्क्वाड।
मुख्य खिलाड़ी
विराट कोहली
रजत पाटीदार
फिल सॉल्ट*
जोश हेजलवुड*
नीलामी के बड़े खरीद
वेंकटेश अय्यर – ₹7 करोड़
मंगेश यादव – ₹5.20 करोड़।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – IPL 2026 स्क्वाड।
मुख्य खिलाड़ी
ट्रैविस हेड*
अभिषेक शर्मा
ईशान किशन
पैट कमिंस*
हेनरिक क्लासेन*
नीलामी की सबसे बड़ी खरीद
💥 लियाम लिविंगस्टोन* – ₹13 करोड़।
